केरल में COVID-19 से पहली मौत!

VON NEWS: केरल में कोरोना वायरस (COVID-19) से कोच्चि मेडिकल कॉलेज में आज एक 69 साल के मरीज की मौत हो गई है। केरल में कोरोना वायरस से यह पहली मौत है। एर्नाकुलम जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनके कुट्टप्पन ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार केरल में अभी तक 173 मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज सुबह 9.30 बजे तक भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)से 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या 873 हो गई है। इनमें से 775 लोगों का इलाज जारी है। 78 लोग ठीक हो गए हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटे में 149 नए मामले सामने आए हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार तड़के 3 बजे तक भारत में कुल 834 मामले थे। देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 180 हो गई है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: कहीं चींटीखोर पैंगोलिन से तो नहीं हुई कोरोना की शुरुआत?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button