‘नशा छुड़ाने का है यह अवसर’!

नई दिल्ली,VON NEWS:  लॉकडाउन के चलते चाहे-अनचाहे लोगों को नशे की सामग्री नहीं मिल रही है। ये एक तरफ उम्मीद की घड़ी है तो दूसरी तरफ इच्छाशक्ति की परीक्षा भी। डॉक्टरों की मानें तो कुछ सावधानियां नशा करने वालों को रखनी होगी। उन्हें नशा छोड़ने के अवसर के तौर पर वैकल्पिक तरीके अपनाने होंगे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज (गोरखपुर) के नशामुक्ति केंद्र के डॉ. आमिल हसन खान कहते हैं कि यदि किसी नशा करने वाले को नशीले पदार्थ उपलब्ध नहीं होते हैं तो विदड्रॉल पीरियड (नशा न मिलने पर होने वाली घबराहट) खत्म होने तक उसे धैर्य रखना होगा। घबराहट को बर्दाश्त करना होगा।

तंबाकू : इसका विदड्रॉल पीरियड कम होता है। दो से तीन दिन में यह शुरू हो जाता है। बेचैनी और तनाव होता है। एक हफ्ते तक यदि इसे बर्दाश्त कर लिया तो यह आदत छूट सकती है।

शराब : इस नशे में भी विदड्रॉल पीरियड कम से कम तीन दिन बाद शुरू हो जाता है। अधिक सेवन करने वालों को बदन दर्द होता है या नींद न आने की समस्या हो जाती है। ऐसी स्थिति में दवाओं का सहारा लिया जा सकता है और दस दिन बाद खुद पर नियंत्रण करके यह आदत छुड़ाई जा सकती है।

अफीम : इस नशे का सेवन करने वालों के साथ परेशानी ज्यादा होती है। दो दिन बाद असर दिखने लगता है। डायरिया और कंपकंपाहट होती है, शरीर टूटने लगता है। ऐसी स्थिति में सामान्य दर्दनिवारक दवाएं ली जा सकती हैं। दिमाग दूसरे कामों में लगा सकते है। दस दिन तक यदि स्थिति पर काबू पा लिया तो इस नशे को छोड़ने की संभावना बढ़ जाती है।

ये विकल्प आजमाएं : अल्कोहल के आदी सुबह उठकर नींबू पानी पी सकते हैं। सूखा नशा करने वाले प्रोटीन डाइट बढ़ा सकते हैं। ज्यादा दर्द की स्थिति में लोग कुछ दवाओं का सहारा भी ले सकते हैं।

इसे कोल्ड टर्की ही समझें : नशामुक्ति केंद्र में ज्यादातर जगह कोल्ड टर्की तरीके से इलाज में सफलता मिली है। रोहतक में पीजीआइ के इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ के डायरेक्टर राजीव गुप्ता इस समय को स्वप्रेरणा का दौर कहते हैं। उन्होंने कहा कि जब मरीज कोल्ड टर्की से सही हो सकते हैं तो यह दौर उनके लिए बेहद उपयुक्त है। कोल्ड टर्की में नशा छुड़ाने के लिए उन्हें विकल्प के तौर पर कुछ नहीं दिया जाता। इस समय ध्यान लगाकर नशे की लत पर काबू पा सकते हैं या परिजन उन्हें कुछ टास्क देकर उनका ध्यान बंटा सकते हैं।

खास बातें

  • टेलीमेडिसिन के जरिए काउंसिलिंग और दवाएं ले सकते हैं।
  • विदड्रॉल पीरियड में दिखने वाले लक्षणों में बदन दर्द और नींद न आना आम है। इसके लिए दवाएं उपलब्ध हैं।
  • तंबाकू का सेवन करने वाले मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध च्यूइंगम या टॉफी को विकल्प के तौर पर आजमा सकते हैं।
  • स्थिति बर्दाश्त के बाहर हो तो नशामुक्ति केंद्र व ओट (आउट पेशेंट ओपिऑयड असिस्टेड ट्रीटमेंट) क्लीनिक जा सकते हैं।

पूरी तरह से लॉकडाउन के बाद अभी तक कुल तीन केस आए हैं। ये सभी बुरी तरह नशे के आदी थे। इलाज के बाद इन्हें राहत मिली।

– डॉ आमिल हसन खान, नशामुक्ति केंद्र, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर

नशामुक्ति के लिए उपयुक्त समय है। लोग इस समय ध्यान, खेल या पढ़ाई जैसे आसान उपाय करके अपनी नशे की लत पर काबू पा सकते हैं।

– सुरेश सिंह धपोला, संस्थापक, निर्वाण रीहैब सेंटर, लखनऊ

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: कोरोना नायक सफाई कर्मियों को किया जाए नियमित:  

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button