पुलिसकर्मियो को कोरोना वायरस बचाव और रोकथाम लिए भी डीआईजी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश
देहरादून :वॉयस ऑफ़ नेशन : वैश्विक महामारी कोरोना की कड़ी तोड़ने के लिए पीएम मोदी ने 21 दिनों तक पूरे देश की जनता को घर पर ही रहने के लिए कहा है। ऐसे में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से लॉक डाउन में पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। वहीं लॉक डाउन के दौरान पुलिसकर्मियो पुरे शहरभर में ड्यूटी तैनात है,पुलिसकर्मियो को कोरोना वायरस बचाव और रोकथाम लिए भी डीआईजी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए है और सभी को सैनिटाइजर और मास्क का उपयोग करने के लिए कहा गया है!डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि जो इस समय पुलिसकर्मी ड्यूटी पर है उनको बताया गया है कि सैनिटाइज रखेगे।इसके अलावा सभी को बताया गया है कि मास्क भी लगाने के लिए कहा गया है।सभी पुलिसकर्मी पूरी तैयारी के साथ ही ड्यूटी कर रही है।साथ ही जनता की ओर से भी समर्थन मिल रहा है।वही 21 दिन का लॉकडाउन है और आज सुबह 7 बजे से लेकर 10 तक छूट दी गई थी जिसमे लोगो ने ज़रूरत का सामान खरीदने का काम किया है।उस समय भी सभी पुलिसकर्मियों को सर्तकता से ड्यूटी करने के लिए कहा गया है! Byte : AM JOSHI :-