चीनी चले एवरेस्ट फतेह करने,दुनिया लड़ रही कोरोना वायरस से जंग
बीजिंग,VON NEWS: दुनिया के ज्यादातर देश इस समय कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। दूसरी ओर चीन के लोग विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतेह करने निकल पड़े हैं। चीन ने पिछले महीने कोविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए जारी परमिट रद कर दिए थे, लेकिन अब इस रोक को हटा लिया गया है।
चीनी पर्वतारोहियों के एक समूह ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई शुरू कर दी है। बता दें कि चीन कोरोनो वायरस के प्रकोप के बाद सामान्य स्थिति में वापस आ गया है। कोरोना वायरस की ‘जन्मस्थली’ वुहान में लगी लगभग सभी पाबंदियों को हटा लिया गया है। वहां, बस से लेकर सब्जी मार्केट तक सभी जगह हालात सामन्य नजर आ रहे हैं। ऐसे में माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पर लगी पाबंदी भी हटा दी गई है।
हालांकि, चीन की ओर से एवरेस्ट की चढ़ाई विदेशी पर्वतारोहियों के लिए अभी बंद है। बता दें कि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट चीन और नेपाल की सीमा पर स्थित है और दोनों तरफ से चढ़ाई की जा सकती है। चीन ने विदेशी पर्वतारोहियों के लिए अपनी ओर से रास्ता बंद कर दिया है, जबकि नेपाल ने कोविद-19 के मद्देनजर सभी अभियानों को रद कर दिया है। बीबीसी के मुताबिक, सरकार ने अभी केवल चीनी पर्वतारोहियों को इस बसंत के मौसम में एवरेस्ट फतेह करने की अनुमति दी है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: पीटरसन ने बताया IPL 2020 का प्लान,