उत्तराखंड मौसम : देर रात दून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश, केदारनाथ-बदरीनाथ में हुई बर्फबारी

VON NEWS: उत्तराखंड प्रदेश में शुक्रवार देर रात अचानक मौसम ने करवट बदली और आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे शनिवार की सुबह मौसम सुहावना हो गया। राज्य के अन्य इलाकों में सुबह तक बारिश होने का सिलसिला जारी रहा। बारिश होने से कई दिनों से बढ़ रहे तापमान से कुछ राहत तो मिली, लेकिन फिर से धूप खिल गई। वहीं आज सुबह बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में हल्की बर्फबारी हुई है। जिससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

श्रीनगर में रात साढ़े तीन बजे बारिश शुरू हुई और करीब आधे घन्टे तक रही। इससे पहले आसमान साफ था। शनिवार की सुबह यहां बादल छाए रहे। कर्णप्रयाग, और टिहरी में रात से सुबह तक बारिश जारी रही।

उत्तरकाशी के बड़कोट में यमुनोत्री घाटी में भी मध्य रात्री से रिमझिम बारिश हो रही है। यहां हाईवे खुला हुआ है। वहीं अगले कुछ दिनों में भी तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। इससे गर्मी बढ़ सकती है।

ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर हुआ भूस्खलन, मार्ग बंद

ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे 58 पर तोता घाटी से लगभग एक किलोमीटर आगे लगातार भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया है। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता बीएन दिवेदी ने बताया कि यहां लगातार पत्थर गिर रहे हैं। लगभग आधे घन्टे में मार्ग खुल जाएगा।

इसलिए तापमान में हो रहा इजाफा

फरवरी में रिकॉर्ड तापमान दर्ज हो रहा है। इसके पीछे मौसम वैज्ञानिक पश्चिमी विक्षोभ के बेअसर रहने को मुख्य वजह मान रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर सिर्फ दो-तीन पर्वतीय जिलों में देखने को मिला।

अन्य जिलों में इसका बिल्कुल भी असर नहीं रहा। इस कारण बारिश भी कम हुई। जनवरी व फरवरी में सामान्य से करीब 50 फीसदी कम बारिश हुई। इसके अलावा उष्ण कटिबंधीय तूफान को भी वजह बताया जा रहा है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button