उत्तराखंड त्रासदी: ऋषभ पंत ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ, कही ये बात!

VON NEWS: उत्तराखंड में ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटने की घटना के बाद हाहाकार मचा हुआ है। चमोली जिले के रैणी गांव में रविवार को ग्लेशियर टूटने से धौली गंगा नदी में बाढ़ आ गई। इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है। सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव का कार्य कर रही हैं। अबतक कई शव बरामद हो चुके हैं और करोड़ों रुपये के नुकसान की संभावना है।

इस बीच भारतीय क्रिकेटरों ने भी इस त्रासदी पर दुख जताया है। रुड़की के रहने वाले ऋषभ पंत ने एक मैच की फीस बतौर सहायता राशि पीड़ितों को देने का एलान किया है।

अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह, पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और सुरैश रैना ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर इस घटना के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। साथ ही सभी के सही सलामत होने की दुआ की है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button