यूजर्स को मिला नया अपडेट Realme 2 Pro

नई दिल्ली,VON NEWS:  Realme 2 Pro स्मार्टफोन को वर्ष 2018 में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन को लेटेस्ट एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच अपडेट उपलब्ध कराया जा रहा है। इस बात की जानकारी Realme community पर मौजूद एक यूजर ने दी है। यह अपडेट RMX1801EX_11_C.27 है। इसमें Realme 2 Pro यूजर्स को एयरटेल और जियो पर वाई-फाई कॉलिंग उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले यह अपडेट Realme 3 Pro यूजर्स को दिया गया था। ऐसे में अगर आपके पास यह अपडेट आ गया है तो आप अब से अपने स्मार्टफोन में वाई-फाई कॉलिंग का लाभ उठा पाएंगे।

Realme 2 Pro को मिला नया अपडेट: Realme community पर पोस्ट किए गए स्क्रीनशॉट से यह पता चला है कि इस सिक्योरिटी पैच का साइच 660MB है। इसमें यूजर्स को VoWifi की सुविधा दी जाएगी। इसका सीधा मतलब यूजर्स वाई-फाई के जरिए कॉलिंग कर पाएंगे। साथ ही स्क्रीन के दोनों तरफ से स्वाइप जेस्चर भी मिलेगा। हालांकि, यह फोन फिलहाल एंड्रॉइड 9 पाई पर ही काम करता है। इस फोन को कंपनी के आधिकारिक रोडमैप के अनुसार इस वर्ष जून में एंड्रॉइड 10 का अपडेट दिया जाएगा।

फोटो साभार: Realme community

इस तरह करें अपडेट इंस्टॉल: इस अपडेट को चेक करने के लिए यूजर्स को फोन की सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद Software Updates पर जाकर यह चेक करना होगा कि क्या उन्हें लेटेस्ट RMX1801EX_11_C.27 फर्मवेयर अपडेट मिला है या नहीं। कंपनी धीरे-धीरे इस अपडेट को रोलआउट करेगी। ऐसे में यूजर्स के पास यह अपडेट फेजेज में पहुंचेगा। हालांकि, कंपनी ने इसकी घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की है। कंपनी की वेबसाइट पर भी इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़े

एफडी पर कौन सा बैंक दे रहा कितने प्रतिशत ब्याज 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button