विवादित पोस्‍टर मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता समेत दो अरेस्‍ट

लखनऊ, VON NEWS:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के विवादित पोस्टर मामले में पुलिस ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सुधांशु बाजपेयी और अश्वनी कुमार के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। बता दें, सोशल मीडिया पर बैनर वायरल होने के बाद पुलिस ने शनिवार को सुधांशु बाजपेई व लालू कन्नौजिया समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई थी।

क्‍या है बैनर में ऐसा

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का बैनर लगाया था। बैनर पर दोनों के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमों का जिक्र किया गया। खास बात यह है कि सार्वजनिक स्थानों पर विवादित बैनर लगा दिया गया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। बैनर पर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सुधांशु बाजपेयी और लालू कन्नौजिया का नाम अंकित है। बैनर में भाजपा नेता राधा मोहन दास अग्रवाल, संगीत सोम, संजीव बाल्यान, उमेश मलिक, सुरेश राणा व साध्वी प्रज्ञा की फोटो भी लगाई गई थी। इनकी फोटो के नीचे उनपर लगे आरोप भी लिखे गए थे। हालांकि, गोरखपुर से भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल की फोटो के स्थान पर एक अन्य भाजपा नेता की तस्वीर लगी थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहा, भाजपा मुख्यालय और लखनऊ विवि के पास शुक्रवार देर रात में ये बैनर लगाए थे।

24 घंटे पुलिस तैनात, फिर भी नहीं लगी भनक 

इन स्थानों पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है। बावजूद इसके पुलिसकर्मियों को भनक नहीं लगी। पुलिस आयुक्त ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि किस प्रिंटिंग प्रेस से ये बैनर छपवाए गए हैं।

यह भी पढ़े

हथियारबंद बदमाशों का व्यवसायी के घर में धावा लहूलुहान पति की पत्‍नी ने बचाई जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button