हरिद्वार में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत!

झबरेडा(हरिद्वार),VON NEWS: हरिद्वार जिले के झबरेड़ा के इकबालपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार है।

पुलिस के मुताबिक दोनों ही युवक सहारनपुर के नोजली के रहने वाले हैं। उनकी पहचान सादाब पुत्र महबूब और इस्तकार पुत्र जाकिर के रूप में हुई है। दोनों युवक इकबालपुर किसी काम से आए हुए थे। काम करने के बाद वे वापस अपने गांव जा रहे थे। किसी वाहन को ओवरटेक करते समय मोटरसाइकिल की स्पीड कम करने के बाद पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया और ट्रक चालक ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button