इस शख्स ने पालतू कुत्ते ‘लुलू’ के नाम कर दी 36 करोड़ की संपत्ति,पढ़िए पूरी खबर

VON NEWS: अमेरिका के नैशविले निवासी एक व्यक्ति ने बॉर्डर कोली नस्ल के अपने पालतू कुत्ते लुलू के लिए 50 लाख डॉलर (करीब 36 करोड़ रुपये) की संपत्ति छोड़ी है। डब्ल्यूटीवीएफ-टीवी की खबर के मुताबिक लुलू की देखरेख करने वाली मार्था बर्टन ने बताया कि कुत्ते के मालिक बिल डोरिस सफल कारोबारी थे और पिछले साल उनकी मौत हो गई थी।

बर्टन ने बताया कि डोरिस ने अपनी वसीयत में लुलू की देखरेख के लिए पैसे न्यास में जमा करने एवं उसकी देखरेख करने के लिए हर महीने उसमें से राशि देने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वह कुत्ते को बहुत प्यार करते थे। बर्टन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इतनी बड़ी राशि कभी ‘लुलू’ की देखभाल पर खर्च हो भी सकेगी या नहीं।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button