ऑस्ट्रेलिया को परेशान कर सकता है ये भारतीय बल्लेबाज,जानिए

नई दिल्ली,VON NEWS: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को लगता है कि भारत के टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा उन बल्लेबाजों में से हैं जो कम स्ट्राइक रेट के बाद भी विपक्षी टीम को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पुजारा ने 2018-19 में पिछले आस्ट्रेलियाई दौरे पर तीन शतकों के साथ 521 रन बनाए थे। शानदार प्रदर्शन के लिए उनको मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। इस बार भी वह टीम की बल्लेबाजी की मुख्य धुरी रहेंगे।

मैथ्यू हेडन ने स्टार स्पोर्टस पर बात करते हुए कहा, “जैसा कि आप जानते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई लोगों को कॉफी पीना पसंद है और जब पुजारा बल्लेबाजी कर रहे होते थे तब हमने यह सुनिश्चित किया कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में कैफीन हो, लेकिन उन्होंने बुरी तरह से परेशान किया।

हम उस पीढ़ी में हैं जो अच्छे स्ट्राइक रेट वाल बल्लेबाजों को पसंद करती है, लेकिन पुजारा टेस्ट क्रिकेट में उन बल्लेबाजों में से हैं जिनका स्ट्राइक रेट 45 से कम का है और वह आपको परेशान कर सकते हैं।”

पुजारा ने अभी तक खेले 77 टेस्ट मैचों में 18 शतकों के साथ 5,840 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 46.19 का रहा है। भारत के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी पुजारा की तारीफ की।

गावस्कर ने कहा, “उन्होंने चाहे क्रिकेट खेली हो या नहीं, मुझे नहीं लगता कि इससे कोई अंतर पड़ता है, क्योंकि उनकी मानसिकता मजबूत है। वह बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं, वह क्रीज पर रहना पसंद करते हैं। बीते दो साल में उन्होंने अपने अपने शॉट्स में भी सुधार किया है।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button