इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई इंडियंस के इन 2 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका,

नई दिल्ली,VON NEWS: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट विश्लेषक आकाश चोपड़ा ने कहा है कि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और इशान किशन को राष्ट्रीय टीम में इंग्लैंड के खिलाफ मौका मिल सकता है।

दोनों अनकैप्ड खिलाड़ियों ने आइपीएल 2020 में अपने खेल से बहुत प्रभावित किया है। सूर्यकुमार को वर्तमान ऑस्ट्रेलिया दौरे में जगह नहीं मिली और इस तथ्य ने बहुत बड़ी बहस को भी आमंत्रित किया।

चोपड़ा को लगता है कि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दोनों सितारों को मौका मिल सकता है। फरवरी 2021 में इंग्लैंड भारत का दौरा करेगा। इसी दौरे को लेकर चोपड़ा को लगता है कि यादव और किशन सीरीज में खेल सकते हैं, क्योंकि श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने टीम में अपनी जगह पक्की नहीं की है।

अपने यूट्यूब चैनल पर एक सवाल के जवाब में चोपड़ा ने कहा है कि मुंबई इंडियंस के ये दो खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम से पहली कॉल-अप प्राप्त करने से ज्यादा दूर नहीं हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा है, “ईमानदार से कहूं तो वे अब तक टीम नहीं हैं, क्योंकि सैमसन को मौका मिला, लेकिन वह उसका उपयोग नहीं कर सके।

श्रेयस अय्यर भी 50-50 जा रहे हैं, उनका ऑस्ट्रेलियाई दौरा उतना शानदार नहीं रहा है, वास्तव में, मैं इसे थोड़ा निराशाजनक दौरा कहूंगा। इसलिए यदि हम उस दृष्टिकोण से देखें और मनीष पांडे का स्थान भी पूरी तरह से सीमेंटेड नहीं है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव और इशान किशन को मौका मिल सकता है।”

उन्होंने आगे कहा है, “सैमसन, श्रेयस और मनीष पांडे की नाकामी की वजह से सूर्यकुमार यादव और इशान किशन दोनों टीम इंडिया के दरवाजे खटखटा रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि वे दोनों बहुत दूर हैं,

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button