दूल्हे ने एक ही मंडप में दो दुल्हन संग लिए सात फेरे, जानें पूरा मामला

VON NEWS: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। यहां एक दूल्हे ने एक ही मंडप में दो दुल्हनों संग सात फेरे लिए। दरअसल, दूल्हा दो लड़कियों से मुहब्बत करता था और वह किसी से भी अलग नहीं होना चाहता था। ऐसे में उसने यह हैरतअंगेज फैसला ले लिया। इसके चलते बस्तर जिले में हर तरफ इस शादी की चर्चा हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के टिकरालोहंगा में एक युवक रहता है। वह दो लड़कियों से मुहब्बत करता था और उनमें से किसी को भी छोड़ना नहीं चाहता था। ऐसे में उसने दोनों से एक साथ शादी कर ली। इसके लिए युवक ने बाकायदा शादी के निमंत्रण पत्र में दोनों लड़कियों का नाम छपवाया। हैरत की बात यह है कि इस शादी के लिए तीनों के परिजन भी राजी हो गए।

बताया जा रहा है कि टिकरालोंहगा में रहने वाले चंदू मौर्य को करंजी निवासी हसीना बघेल और एरंडवाल की सुंदरी कश्यप से मुहब्बत हो गई। इस दौरान सुंदरी और हसीना को एक-दूसरे के बारे में भी जानकारी थी। यहां तक कि तीनों एक साथ कॉन्फ्रेंस पर बातें भी करते थे। उनकी मुहब्बत परवान चढ़ रही थी कि सुंदरी की गर्भवती हो गई।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button