पेड़ से लटका म‍िला युवक का शव, मुंह में ठुंसी टोपी, पढ़े पूरा मामला

रायबरेली,VON NEWS: लालगंज के विष्णुखेड़ा गांव में युवक की हत्या कर उसे पेड़ से लटका कर आत्महत्या का रूप देेने का प्रयास किया गया। मुंह में ठुंसी टोपी ने साफ कर दिया कि उसकी हत्या की गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी हत्या की ओर इशारा किया है। पुलिस तहकीकात में जुट गई है। विष्णुखेड़ा गांव में प्रभू कुमार मिश्र की बाग में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। उसका बैग पेड़ के नीचे पड़ा था, शव रस्सी के सहारे लटका था। ठंड में पहनी जाने वाली टोपी उसके मुंह में फंसी मिली।

जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सरेनी के कोडरी मजरे रालपुर निवासी राहुल यादव पुत्र सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है। उसके घरवालों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है, वे अभी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। पुलिस पहले इसे आत्महत्या बता रही थी, मगर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने हत्या की ओर इशारा किया है। बैग की बद्धी से फांसी लगाना, मुंह में टोपी ठुंसी होना और जिस तरह युवक का शव लटका था, उसे देख गांव वालों ने पहले ही हत्या की आशंका जता दी थी।

वारदात की सूचना पर सबसे पहले कोतवाल अरुण कुमार सिंह और फिर सीओ इंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी वहां आईं और क्राइम सीन बनाकर साक्ष्य संकलित किए। कोतवाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button