सोनभद्र में दुष्कर्म में असफल होने पर किशोरी की गला दबाकर हत्या, जानिए पूरा मामला

सोनभद्र,VON NEWS: थाना रायपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदना के  ग्राम नीबी के पास में एक किशोरी की गला दबा कर हत्या कर दी गई। सोलह वर्षीय किशोरी अपने घर में सोई हुई थी। करीब चार बजे भोर में गांव के पास का ही आदित्य पुत्र बसंत पासवान (22) अचानक दीवार फांद कर घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा।

किशोरी इस दौरान युवक से संघर्ष करने लगी। दुष्‍कर्म करने में असफल होने पर किशोरी का उसने गला दबा दिया। किशोरी का शोर सुनकर परिवार के लोग भी जाग गए और कमरे की तरफ दौड़े। तब तक आरोपित युवक दीवार फांद कर भाग गया। हालत गंभीर देखकर किशोरी को तुरंत एंबुलेंस से सीएचसी पर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं वारदात की जानकारी के बाद पुलिस को सूचना दी गई तो आनन फानन पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटने के साथ ही हत्‍यारोपित को पकड़ने में जुट गई। हालांकि दिन चढ़ने तक हत्‍यारे का कहीं कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस के अनुसार शव का पोस्‍टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button