Whatsapp प्राइवेसी पाॅलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, जानें वजह!

नई दिल्ली,VON NEWS: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp ने अपनी नई प्राइवेसी पाॅलिसी को 15 मई 2021 तक के लिए टाल दिया है। साथ ही कंपनी की ओर से इस पाॅलिसी को लेकर कई बार सफाई भी दी जा चुकी है। वहीं अब Whatsapp प्राइवेसी पाॅलिसी एक बार फिर चर्चा में छाई हुई है और इसकी वजह सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार करना है। सुप्रीम कोर्ट ने Whatsapp प्राइवेसी पाॅलिसी को लेकर सुनवाई करने से इनकार दिया है। आइए जानते हैं इसकी मुख्य वजह….

सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

Whatsapp प्राइवेसी पाॅलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि इस मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट में पहले से ही सुनवाई चल रही है।

16 जनवरी को दायर हुई थी याचिका

Whatsapp की नई प्राइवेसी पाॅलिसी को लेकर छोटे व्यापारियों के संगठन कैट ने 16 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका दायर करते समय कहा गया था कि यह याचिका Whatsapp के भारतीय यूजर्स के हित में है और इसे जनहित याचिका के तौर पर दायर किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button