सुनील बंसल ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

गोरखपुर,VON NEWS: भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह पहले अपने कार्यक्षेत्र का सामाजिक और राजनीतिक अध्ययन करें और फिर संगठन विस्तार के लिए कार्य करें। संगठन का विस्तार करते हुए समाज के हर वर्ग तक पहुंचना उनकी जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रतिस्पर्धा की संस्कृति विकसित करके प्रयास की पराकाष्ठा तक पहुंचना होगा। सुनील बंसल रविवार को रानीडीहा के इंद्रप्रस्थ लान में गोरखपुर संगठनात्मक क्षेत्र के सभी 286 मंडलों के मंडल प्रभारियों की कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर

महामंत्री संगठन ने कहा कि बेहतर कार्य करने के लिए अपने कार्य क्षेत्र का अध्ययन करना बेहद जरूरी है। ऐसा करने ही हम अपनी संगठनात्मक कमजोरियों और कमियों को जान सकेंगे। उन्होंने निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर देते हुए कहा कि अभी हजार से अधिक बूथ ऐसे हैं, जहां हमारे सक्रिय कार्यकर्ता नहीं है। ऐसे बूथों पर सक्रियता बढ़ाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है क्योंकि हमें प्रदेश के सभी वोटरों तक हर हाल में पहुंच बनाना ही है। संदीप बंसल ने कहा कि भाजपा सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी पार्टी है। इस समय संगठन में 42 प्रतिशत पदाधिकारियों का ओबीसी, महिला और एससी होना, इसका सबूत है।

यह भी पढ़े

अरुण जेटली स्टेडियम के निर्माण कार्य में घोटाले का आरोप

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button