सोनू निगम ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS: यूपी के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है। साथ ही मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश से चंदा भी जुटाया जा रहा है, इस बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड के सिंगर सोनू निगम ने सोमवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है।

सीएम योगी आदित्यनाथ और सिंगर सोनू निगम की मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। एजेंसी ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, ‘आज लखनऊ में बॉलीवुड के सिंगर सोनू निगम ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की।’

बता दें रविवार को सिंगर सोनू निगम, कांग्रेस नेता संजय निरुपम और फिल्म निर्माता संदीप सिंह के साथ यूपी के अयोध्या श्री राम के दर्शन करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने हनुमान गढ़ी पर हनुमान जी के दर्शन किये और राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला की आरती शामिल हुए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान सिंगर सोनू निगम ने ‘मुझे अपनी शरण में ले-लो राम’ भजन भी गाया था। दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘मैं कई वर्षो से अयोध्या आने की सोच रहा था लेकिन मुझे आज ये सौभाग्य मिला है।’ हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार उन्होंने कहा कि अयोध्या हिन्दुओं के लिए पूजनीय स्थान है और ये भारत का दिल है। उन्होंने मंदिर निर्माण में अपने हाथों से ईट रखने की भी इच्छा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button