‘सरस बाजार पिथौरागढ़’ का खेल एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय द्वारा उद्घाटन!
पिथौरागढ़ VON NEWS: संस्कृति एवं हस्तशिल्प में आदान प्रदान, महिला स्वायत्त समूहों, स्वयं सहायता समूहों को बाजार प्रदान करने हेतु ‘सरस बाजार पिथौरागढ़’ का खेल एवं सिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय द्वारा उद्घाटन किया।
मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि ‘सरस बाजार पिथौरागढ़’ स्थानीय लोगों को अपने उत्पादों को बेचने और खरीदने में सुविधा प्रदान करेगा। साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर लोगों को आत्मनिर्भरता हेतु दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।