विकासनगर में संघ कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर निर्माण को लेकर निकाली रैली!

साहिया(विकासनगर),VON NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर निर्माण को लेकर साहिया-क्वानु मोटर मार्ग से मुख्य बाजार होते हुए आर्मी गेट तक जागरूकता रैली निकाली साथ ही चंदा एकत्रित किया। संघ के जिला प्रचारक अजय कुमार के नेतृत्व में सुबह 11 बजे संघ कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां से राम जय श्री राम के नारे लगाते हुए मंडी से मुख्य बाजार और फिर आर्मी गेट तक रैली निकालकर राम मंदिर निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया।

रैली आर्मी गेट से वापस खंड कार्यालय वापस पंहुची। इस मौके पर कमलेश भट्ट, अर्जुन सिंह चौहान, रूपराम राठौर, जनक सिंह चौहान, मोहन लाल शर्मा, बलजीत संवई, सालक राम, नैन सिंह राणा, यशपाल सिंह, सोनु अक्षय नेगी, संतराम चौहान, दिनेश शर्मा, प्रीतम सिंह चौहान, भोपाल रावत सहित कई कार्यकर्ता मोजुद थे।

साहिया मंडी में जल्द ही होगी मूर्ति की स्थापना

वीर नंतराम मूर्ति स्थापन समिति जौनसार-बावर के संयोजक प्रताप सिंह पंवार ने बताया कि वीर नंतराम नेगी की अष्ठ धातु की मूर्ति बनाकर तैयार हो गई है। मूर्ति पीतल, तांबा, कांसे से बनाई गई है। इसका वजन नौ क्विंटल है, जबकि लागत लगभग नौ लाख रुपये है। समिति के संयोजक प्रताप सिंह पंवार ने बताया कि जल्द ही साहिया मंडी में मूर्ति का स्थापन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button