केसर सेहत के लिए जितनी फायदेमंद है उतने ही उसके साइड इफेक्ट भी है, जानिए

नई दिल्ली,VON NEWS: आयुर्वेद के मुताबिक केसर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसकी गर्म तासीर ना सिर्फ खाने का स्वाद और सुगंध बढ़ाती है, बल्कि सर्दी में बॉडी को गर्म भी रखती है। केसर का इस्तेमाल करने से ब्यूटी में निखार आता है। पुरूषों में स्पर्म बढ़ाती है केसर। बदहजमी, पेट-दर्द व पेट में मरोड़ का इलाज करती है। केसर के सेहत के लिए बेहद फायदे हैं, लेकिन इसका अत्याधिक इस्तेमाल आपको बीमार भी बना सकता है। जानिए केसर के साइड इफेक्ट भी।

प्रेग्नेंट लेडी के लिए नुकसानदायक होता है केसर:

प्रेग्नेंसी में केसर का दूध पीने से बच्चा गोरा होता है ऐसा माना जाता है, लेकिन आयुर्वेद के मुताबिक केसर का दूध प्रेग्नेंट महिला को नुकसान पहुंचा सकता है। केसर का दूध लाल रक्त कोशिकाओं को कम करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से मां और बच्चे दोनों की सेहत को नुकसान हो सकता है। गर्भावस्था में मां को केसर के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

फूड प्वॉयजनिंग हो सकती है: 

केसर के ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा और आंखें पीली पड़ जाती हैं और आपको पीलिया एवं फूड प्वॉयजनिंग हो सकती है। केसर के इस्तेमाल से नाक से ब्लड निकल सकता है और आंखों की पलकें और होठ सुन्न हो सकते हैं।

ब्लड प्रेशर को कम करती है केसर:

केसर अगर आवश्यकता से अधिक लिया जाए तो ये शरीर के ब्लड प्रेशर को अचानक से कम कर देता है। साथ ही इसके ज्यादा इस्तेमाल से दर्द, जी मिचलाना, उल्टी जैसी समस्याएं पैदा होने लगती है। जो लोग पहले से ही ब्लड प्रेशर के शिकार हैं उनको केसर के ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button