सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा भाजपा में शामिल!

VON NEWS: उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा ने गुरुवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविंद शुक्ला, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। अरविंद कुमार मूल रूप से यूपी के मऊ जिले के निवासी हैं।

उन्होंने 20 वर्षों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात और पीएमओ में काम किया है। उन्होंने आईएएस की सेवा से दो साल पहले ही वीआरएस लिया है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button