पदोन्नति में खत्म हुआ आरक्षण

देहरादून, VON NEWS: उत्तराखंड में अब पदोन्नति में आरक्षण को खत्म कर दिया गया है। सरकार ने पदोन्नति पर लगाई रोक को हटा दिया है, जिसके बाद अब बिना आरक्षण के प्रमोशन दिया जाएगा। वहीं, शासन से मिले इस आदेश के बाद लंबे समय से आंदोलन कर रहे जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल भी खत्म हो गई है।

उत्तराखंड में जनरल-ओबीसी इमप्लॉयज एसोसिएशन के कर्मचारी दो मार्च से पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर थे। कर्मचारियों की मांग थी कि पदोन्नति में लगी रोक हाटाने, आरक्षण खत्म करने और आरक्षण रोस्टर में की गई नई व्यवस्था को यथावत रखा जाए। उनका आंदोलन लगातार उग्र होता देख राज्य सरकार की ओर से उन्हें हड़ताल से वापस बुलाने की काफी कोशिशें हुई, लेकिन बात नहीं बन पाई। एसोसिएशन लगातार अपनी मांगों पर अड़ा रहा।

आखिरकार बुधवार को कर्मचारियों का आंदोलन रंग लाया और पदोन्नति में आरक्षण को खत्म कर दिया गया। साथ ही पदोनत्ति पर लगी रोक को भी हटा दिया गया है, जिसके बाद से ही कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त जनरल ओबीसी एम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। गुरुवार से सभी कार्मिक अपने-अपने कार्यालयों में जाएंगे। इसके साथ ही आम जनता को परेशानियों से निजात मिल गई है।

यह भी पढ़े

ज्वेलरी उद्योग को हुआ भयंकर नुकसान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button