रामनगर में पुलिस ने छापामारकर तीन तस्‍करों को गिरफ्तार किया, जानिए पूरा मामला

रामनगर,VON NEWS: रामनगर क्षेत्र में पुलिस सख्ती के बाद भी कच्ची शराब का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने रात में शराब की तस्करी कर रहे तीन लोगों को अलग-अलग जगह से धर दबोचा। उनके पास से पुलिस को 178 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई है। यह शराब ढाबों, चाट पकोड़ी की दुकान में सप्लाई की जाती है।

रात में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। ढाबों व होटलों में चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने मोहल्ला बंबाघेर निवासी कुंवरपाल को संदिग्ध लगने पर रोका। तलाशी में उसके पास से प्लास्टिक के कट्टे में रखे 43 पाउच अवैध कच्ची शराब मिली। इसके अलावा पुलिस ने मालधन शिवनाथपुर गांव से एक युवक के पास से भी प्लास्टिक के कट्टे में रखे 55 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई।

पूछताछ में उसने अपना नाम राजेंद्र प्रसाद बताया। इसके अलावा पुलिस ने ग्राम थारी निवासी सुखदेव को कच्ची शराब के साथ पकड़ा। उसके पास से मिले प्लास्टिक के कट्टे में 80 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। तीनों आरोपित मालधन, पीरूमद्वारा से कच्ची शराब लाकर लोगों तक पहुंचाते हैं। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया तीनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कच्ची शराब के ठिकानों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button