पीएम मोदी बोले- सत्‍ता सुख नहीं देश के लिए आए राजनीति में

नई दिल्‍ली, भारतीय जनता पार्टी  की ओर से मंगलवार को संसदीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा, ‘हम सत्‍ता सुख नहीं बल्‍कि देश के लिए राजनीति में आए हैं। विकास के लिए शांति सद्भाव और एकता जरूरी है।’ उन्‍होंने कांग्रेस पार्टी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा और कहा कि आजादी के वक्‍त कुछ कांग्रेसी वंदे मातरम बोलने के खिलाफ थे। कांग्रेस को भारत माता की जय बोलने में क्‍या परेशानी है। बिना नाम लिए   प्रधानमंत्री   ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, ‘पूर्व पीएम को भारत माता की जय बोलने में बू आती है।’

संसद परिसर स्‍थित लाइब्रेरी बिल्‍डिंग में आयोजित बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के तमाम नेता पहुंचे ।

यह भी पढ़े

‘सूर्यवंशी’ के ट्रेलर के बाद वायरल हो रहे हैं मीम्स, लोगों ने कहा-‘जिला घोषित क्यों नहीं कर देते’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button