भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम का ऐलान
वॉयस ऑफ़ नेशन ने प्रकाशित की थी आज ही ख़बर
दिल्ली:(VON News)भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम का ऐलान हो गया है. इस टीम में कई बड़े चेहरों की एंट्री हुई है, जिनमें राम माधव, स्मृति ईरानी जैसे नेता शामिल हैं. इन दोनों नेताओं समेत कुल 13 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा अमेठी की सांसद रहीं स्मति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. उनके अलावा त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब की भी एंट्री हुई है. पार्टी ने कुल 7 राज्यों से 8 महामंत्री बनाए हैं और सबसे ज्यादा दो नेता यूपी के शामिल हुए हैं. इनमें स्मृति ईरानी के अलावा हरीश द्विवेदी भी शामिल हैं.
नितिन नवीन की इस टीम में कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से 6 महिला हैं. इस तरह यह आंकड़ा 33 फीसदी से भी कहीं ज्यादा और करीब 50 पर्सेंट का है. इसके अलावा एक महिला नेता के तौर पर स्मृति ईरानी को महामंत्री बनाया गया है. चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव के तौर पर एंट्री दी गई है. दो मुस्लिम नेताओं को भी नितिन नवीन की टीम में मौका मिला है.
1.स्मृति ईरानी
विनोद तावड़े 2. सुनील बंसल
3. बिप्लब कुमार देब
4. स्मृति ईरानी
5. सतीश पूनिया
6. गजेंद्र पटेल
7. हरीश द्विवेदी
8. संजय भाटिया
किन नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया
1. वसुंधरा राजे सिंधिया
2. तीरथ सिंह रावत
3. राम माधव
4. बैजयंत जय पांडा
5. डी पुरंदेश्वरी
6. रेखा वर्मा
7. वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
8. भारती प्रवीण पवार
9. सरदार मनप्रीत सिंह बादल
10. लाल सिंह आर्य
11. प्रो एम नागराज
12. प्रो तारीक मंसूर
13. मधुचंद्रा कार
संगठन महामंत्री एवं सह महामंत्री
1. बीएल संतोष- महामंत्री (संगठन)
2. शिवप्रकाश- सह-महामंत्री (संगठन)
3. सौदान सिंह- सह-महामंत्री (संगठन)
देखें पूरी लिस्ट:-





