उत्‍तराखंड में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 700 से ज्यादा गावों पर रहेगी विशेष निगाह

देहरादून VON NEWS: कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर उत्तराखंड के चीन और नेपाल सीमा से सटे 700 से ज्यादा गावों पर भी विशेष निगाह रखी जाएगी। देश में कोरोना की दस्तक के बाद सीमात गावों में स्वास्थ्य विभाग और पंचायतीराज विभाग संयुक्त रूप से पहले दौर की बैठकें कर चुके हैं। अब जबकि, राज्य में भी कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं तो इन सभी गावों में फिर से जनजागरण अभियान चलेगा। पंचायतीराज विभाग की ओर से यह पहल की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य गावों में भी कोरोना को लेकर सतर्कता और सावधानी बरतने के लिए जनसामान्य को जागरूक किया जाएगा।

7797 ग्राम पंचायतों वाले उत्तराखंड के पाच जिलों उत्तरकाशी, चमोली, ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़ व चंपावत के नौ विकासखंडों भटवाड़ी, जोशीमठ, खटीमा, धारचूला, कनालीछीना, मूनाकोट, मुनस्यारी, लोहाघाट व चंपावत के 715 गाव चीन और नेपाल की सीमा से सटे हैं। इन देशों में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए उत्तराखंड के सीमात गावों में स्वास्थ्य विभाग और पंचायतीराज विभाग मिलकर ग्रामीणों के साथ बैठकें कर चुके हैं।

इन बैठकों में लोगों को कोरोना वायरस और इससे बचाव की जानकारी देने के साथ ही यह अपील भी की गई कि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर इसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दी जाए। हालाकि, सीमात गावों में फिलहाल कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सरकार जनजागरूकता के मद्देनजर ढिलाई के पक्ष में नहीं है।

चीन-नेपाल सीमा से लगी ग्राम पंचायतें 

  • ब्लॉक————————संख्या
  • भटवाड़ी————————84
  • जोशीमठ———————–54
  • खटीमा————————64
  • धारचूला———————–62
  • कनालीछीना——————-92
  • मूनाकोट———————–76
  • मुनस्यारी———————-99
  • लोहाघाट———————–67
  • चंपावत————————113

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :

PM मोदी बोले- लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे कई लोग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button