हरिद्वार में शख्स की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिला शव; पढ़े पूरा मामला

हरिद्वार,VON NEWS: हरिद्वार जिले के बहादराबाद में एक सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी गई। उसका शव पुलिस को खून से लथपथ मिला। उसके सिर पर चोट का निशान है। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज ने बताया कि इस मामले को लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक पप्पन कश्यप निवासी बहादराबाद हाईवे स्थित सर्विस रोड पर सब्जी बेचता था। सुबह पप्पन का शव दुकान के पास मिला। उसके सिर पर चोट का निशान है। माना जा रहा है कि सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस, सीओ बहादराबाद विजेंदर डोभाल, थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button