भारतीय खिलौने के साथ बनाएं वीडियो और जीते एक लाख से अधिक का इनाम, जाने

हल्द्वानी,VON NEWS: यदि आपके बच्चे को किसी खास तरह के स्वदेशी खिलौने से लगाव है तो यह आपको डेढ़ लाख रुपये तक का इनाम और कई उपहार जिता सकता है। आइबीईएफ (इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन) और भारत सरकार की ओर से ‘माय फेवरेट इंडियन टाय वीडियो कांटेस्ट’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभागियों को स्वदेशी खिलौने पर आधारित एक वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड करना होगा। कांटेस्ट में भाग लेने के लिए मायजीओवी (mygov.in) पोर्टल पर 25 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।

उम्र की बाधा नहीं

‘माय फेवरेट इंडियन टाय वीडियो कांटेस्ट’ में भाग लेने के लिए किसी भी तरह की उम्र की बाधा नहीं होगी। इसमें तीन साल से ऊपर के बच्चे या अन्य व्यक्ति भाग ले सकेंगे। कांटेस्ट में एकल, ग्रुप, टीम या पूरा परिवार भाग ले सकेगा।

ऐसे करें प्रतिभाग

प्रतिभागी को अपने बच्चे या खुद के किसी पसंदीदा खिलौने के साथ एक वीडियो फिल्म तैयार करनी होगी। खिलौना भारत में बना होना चाहिए। वीडियो में परिवार के किसी भी सदस्य को शामिल किया जा सकेगा। वीडियो बनाते समय यह बात ध्यान में रखनी होगी कि प्रतिभागी और खिलौना स्पष्ट रूप से नजर आए।

ऐसे सबमिट करें इंट्री

कांटेस्ट में भाग लेने के लिए सबसे पहले मायजीेओवी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद अपनी वीडियो फिल्म को अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड करना होगा। जिसका लिंक मायजीओवी पोर्टल पर कांटेस्ट के इंट्री सेक्शन के कमेंट बाक्स में पेस्ट करना होगा। यदि आपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर पर भी वीडियो शेयर की है तो इसे @Mygovindia के साथ टैग कर उसका लिंक पेस्ट किया जा सकता है। इंट्री सबमिट करने के दौरान इस सवाल का भी जवाब लिखना होगा कि ‘क्यों यह इंडियन खिलौना पसंदीदा’ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button