महेंद्र पाल बार काउंसिल उत्तराखंड के अध्यक्ष निर्वाचित ।दलाली प्रथा का अंत होगा और अधिवक्ता कल्याण का कार्य प्राथमिकता – महेंद्र पाल

उत्तराखंड बार काउंसिल को पहली बार तेज तर्रार और दम खम रखने वाला अध्यक्ष मिला है और वॉयस ऑफ नेशन से बात चीत करते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र पाल ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता मुख्यमंत्री उत्तराखंड से बार काउंसिल को अधिवक्ता कल्याण फंड दिलवाने की होगी ।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह अथवा मायावती के समय में 6 से 16 करोड़ रुपए बार काउंसिल को फंड के रूप में दिए जाते थे जिससे अधिवक्ता कल्याण हेतु मदद मिलती थी और आज तक किसी अध्यक्ष ने इस ओर पहल ही नही की ।

उत्तर प्रदेश की तर्ज इसी प्रकार के फंड के लिए  प्रकार उत्तराखंड सरकार को भी मदद करनी चाहिए  और जल्दी ही वे पूरी कार्यकारणी के साथ मुख्यमंत्री से मिलेंगे ।

महेंद्र पाल ने कहा की कुछ वकीलों में दलाली प्रथा  शिकायत समय समय पर देखने को मिलती रही है तो ऐसी शिकायते मिलने पर उनका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा

महेंद्र पाल ने कहा कि अधिवकताओ के चैंबर्स की समस्या का विभिन्न जिलों में प्रकरण लंबित है,उसको भी प्राथमिकता से निबटाया जायेगा ।

महेंद्रपाल ने कहा कि सभी अदालतों और कोर्ट प्रांगण में कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन किया और करवाया जायेगा जिससे आम जनता का  किसी प्रकार  अथवा जान माल का नुकसान न हो ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button