लिएंडर पेस भारत की डेविस कप टीम में बरकरार,

नई दिल्ली,VON NEWS: अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआइटीए) की चयन समिति ने क्रोएशिया के खिलाफ आगामी डेविस कप मुकाबले के लिए मंगलवार को घोषित पांच सदस्यीय टीम में अनुभवी लिएंडर पेस को बरकरार रखा है। इसके अलावा दिविज शरण टीम के रिजर्व खिलाड़ी होंगे। एआइटीए ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आइटीएफ) को भारतीय टीम की अंतिम सूची भेज दी। क्वालीफायर्स ग्रुप के ये मुकाबले छह और सात मार्च को खेले जाएंगे।

भारतीय टीम अभी 24 देशों के  “क्वालीफायर्स”  ग्रुप में है जहां क्रोएशिया शीर्ष वरीयता प्राप्त टीम है। क्वालीफायर्स ग्रुप की 12 विजेता टीमें इस साल के आखिर में होने वाले डेविस कप फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करेंगी जबकि हारने वाली टीमों को विश्व ग्रुप एक में रखा जाएगा। सुमित नागल, प्रजनेश गुणेश्वरन और रामकुमार रामनाथन टीम में सिंगल्स खिलाड़ी हैं जबकि पेस और रोहन बोपन्ना डबल्स खिलाड़ी की भूमिका निभाएंगे।

लिएंडर पेस भारत की डेविस कप टीम में बरकरार, दिविज शरण हैं टीम के रिजर्व खिलाड़ी

यह भी पढ़े

बंधन बैंक पर लगा प्रतिबंध हटा, आरबीआई से नए ब्रांच खोलने की मिली इजाजत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button