जम्मू में महंगी हुई जमीन, जानिए कहां कितने दाम में खरीद सकते है

जम्मू,VON NEWS: अनुच्छेद 370 व 35 ए हटने के बाद देश के किसी भी नागरिक को जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदने की छूट के बीच जमीनों के दाम में लगातार वृद्धि का सिलसिला जारी है। जम्मू जिले में ही जमीनों के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। ऐसे में लोगों को भी उनकी जमीनों के उचित दाम मिले, इसके लिए सरकार ने जमीनों के न्यूनतम दाम तय कर दिए है जोकि पिछले साल की तुलना में दस से बीस फीसद तक अधिक है।

सबसे अधिक व्यवसायिक क्षेत्रों में जमीनों की कीमतों में उछाल देखा गया है। जम्मू की डिप्टी कमिश्नर की ओर से जिले के हर हिस्से में कृषि योग्य, बंजर, रिहायशी व व्यवसायिक जमीनों के न्यूनतम दाम तय किए है जो पहली जनवरी 2021 से लेकर 31 दिसंबर 2021 तक प्रभावी रहेंगे।

जम्मू शहर खास :

  • रिहायशी जमीन : 56.41 लाख से 63.41 लाख प्रति कनाल
  • व्यवसायिक जमीन : 93.46 लाख से 126.70 लाख प्रति कनाल

जम्मू पश्चिम :

  • रिहायशी जमीन : 48.76 लाख से 92.69 लाख प्रति कनाल
  • व्यवसायिक जमीन : 81.67 लाख से 178.40 लाख प्रति कनाल

गांधी नगर :

  • रिहायशी जमीन : 100.46 लाख प्रति कनाल
  • व्यवसायिक जमीन : 178.40 लाख प्रति कनाल

शास्त्री नगर :

  • रिहायशी जमीन : 64.77 लाख प्रति कनाल
  • व्यवसायिक जमीन : 122.96 लाख प्रति कनाल

बख्शी नगर :

  • रिहायशी जमीन : 63.41 लाख प्रति कनाल
  • व्यवसायिक जमीन : 125.93 लाख प्रति कनाल

तालाब तिल्लो :

  • रिहायशी जमीन : 44.17 लाख प्रति कनाल
  • व्यवसायिक जमीन : 77.29 लाख प्रति कनाल

जानीपुर :

  • रिहायशी जमीन : 47.30 लाख से 54.11 लाख प्रति कनाल
  • व्यवसायिक जमीन : 90 लाख से 105 लाख प्रति कनाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button