हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए किसी वरदान से कम नहीं है सहजन का तेल जानिए

दिल्ली,VON NEWS: सहजन को अंग्रेजी में Drumstick कहा जाता है। वहीं, वनस्पति विज्ञान में इसे Moringa Oleifera कहा जाता है। यह एक औषधीय पौधा है, जिसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों में आराम मिलता है। सहजन भारत सही दुनियाभर में पाई जाती है। आमतौर पर सहजन की पत्तियों और फलों की सब्जी बनाई जाती है। इसके अलावा, सहजन का तेल सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है। कई शोध में खुलासा हो चुका है कि सहजन के तेल कई रोगों के लिए दवा समान है। अगर आप सहजन के तेल से वाकिफ नहीं हैं, तो आाइए इसके फायदे जानते हैं-

खूबसूरती बढ़ाने में कारगर

सहजन की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल गुण और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को संक्रमण, सनबर्न और प्रदूषण से बचाते हैं। इसके लिए आप अपने चेहरे पर सहजन की बीजों के तेल लगा सकते हैं। जबकि सहजन में विटामिन-ए और आयरन भी पाए जाते हैं, जिनसे त्वचा के सभी दाग-धब्बे गायब हो जाते है।

उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है

researchgate.net पर छपी एक शोध के अनुसार, सहजन के तेल के सेवन से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। इसमें कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल्स को कम करने में सहयोग करते हैं। साथ ही इनसे हाई ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहते हैं। इसके साथ ही सहज की पत्तियों के सेवन से भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। इस शोध में शामिल लोगों को लगातार 30 दिन तक दो बार सहजन के पत्ते (15-15) खाने की सलाह दी गई। इसके सेवन से भी ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button