जानिए कब से शुरू होंगे चैत्र के नवरात्र ?

देहरादून,VON NEWS: संत के आगमन के साथ धरा पुष्पों का आवरण ओढ़ चुकी है। चित्त में नवजीवन, नव उत्साह और आनंद का संचार होने से ऐसा लगता है, मानो सृष्टि ने नवयौवना का रूप धारण कर लिया हो। इसी उल्लासित वातावरण के बीच होती है भारतीय विक्रमी नववर्ष के साथ वासंतिक (चैत्र) नवरात्र की शुरुआत।

25 मार्च 2020 से विक्रमी संवत-2077 प्रारंभ हो रहा है। इसे ‘प्रमादी’ संवत्सर के नाम से जाना जाएगा। नए संवत्सर का राजा बुध और मंत्री चंद्रमा रहेगा।

‘सर्वप्रिये चारुतर वसंते’ में महाकवि कालीदास कहते हैं, ‘नववर्ष का आरंभ जन-मन के उल्लास, उमंग और आनंद को द्विगुणित कर देने वाला है। वसंत हृदय में कोमल प्रवृत्तियों को जगाकर चित्त में नवजीवन, नव उत्साह, मस्ती, मादकता और आनंद प्रदान कर समस्त सृष्टि को नवयौवन की अनुभूति करा रहा है। कानन में टेसू (पलाश) के फूल, बागों में आमों पर बौर, आम्रमंजरी पर मंडराते भौंरे और कोयल की कूक मन को उद्वेलित कर वातावरण को मादक बना रही है।’ इससे पहले, चैत्र संक्रांति से उत्तराखंड में नौनिहालों के लोकपर्व फूलदेई की शुरुआत हो चुकी होती है। यह एक तरफ आनंद का उत्सव है तो दूसरी तरफ विजय और परिवर्तन के आरंभ का प्रतीक। आइए! हम भी नववर्ष का उल्लास मनाएं।

वासंतिक नवरात्र 

चतुर्थी 28 मार्च: मां कुष्मांडा पूजा
पंचमी 29 मार्च: मां स्कंदमाता पूजा
षष्ठी 30 मार्च: मां कात्यायनी पूजा
सप्तमी 31 मार्च: मां कालरात्रि पूजा

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :

मुख्यमंत्री से बिजली व पानी आदि के बिलो की तिथि आगे बढ़ाए जाने को लेकर अपील की

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button