कांवड़ यात्रा के दौरान अब तोड़फोड़-मारपीट व हुड़दंग करना पड़ेगा भारी, Uttarakhand DGP ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

कांवड़ मेला शुरू होने के बाद यात्रा मार्ग पर वाहनों में तोड़फोड़ मारपीट और हुड़दंग की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि कोई भी कांवड़िया अगर इस तरह का उत्पात करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। पुलिस ने सभी से कहा है कि कांवड़ यात्रा में संयम बनाए रखें।

शुरू होने के बाद यात्रा मार्ग पर वाहनों में तोड़फोड़, मारपीट और हुड़दंग की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं को डीजीपी अभिनव कुमार ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि कोई भी कांवड़िया अगर इस तरह का उत्पात करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा है कि उत्तराखंड शांति प्रिय प्रदेश है।

हंगामा मचाने वाले कांवड़िए शिव भक्त नहीं हो सकते

कहा कि यदि आस्था के नाम पर कुछ लोग यहां उत्पात मचाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि हंगामा मचाने वाले  शिव भक्त नहीं हो सकते। ऐसे लोग इस यात्रा में आ रहे अन्य लोगों को भी बदनाम कर रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल ने भी सभी कांवड़ियों से यात्रा में शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को कोई समस्या हो तो वह तत्काल सूचित कर सकते हैं

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button