एक दिवसीय दौरे के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे जेपी नड्डा, जाने

VON NEWS: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने दूसरे दौरे के लिए पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं। आज जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल में हैं और यहां एक मुट्ठी चावल अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी बंगाल में करीब 73 लाख किसानों से डोर-टू-डोर मुलाकात करेंगे।

जेपी नड्डा दोपहर को एक किसान के घर में खाना भी खाएंगे। नड्डा सबसे पहले बर्धमान के प्रसिद्ध श्रीराधा गोविंद मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद वो रोड शो करेंगे और पार्टी की कोर कमिटी के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद जेपी नड्डा बर्धमान जिले के जगदानंदपुर गांव में सभा करेंगे। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी राज्य में ऐसी 40,000 सभाएं करने जा रही है

पिछले महीने भी जेपी नड्डा बंगाल के दौरे पर थे लेकिन उस दौरान उनके काफिले पर हमला किया गया था और इसका आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगा था। काफिले पर हमले के बाद भाजपा और टीएमसी के बीच तनातनी काफी बढ़ गई थी। इस दौरे के कुछ दिन बाद जगत प्रकाश नड्डा कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button