कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में देहरादून का भी योगदान

नई दिल्ली कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में देहरादून का भी योगदान रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विचार प्रकोष्ठ की ओर से श्रीमती जया शुक्ला  ने देश की जनता सहित कांग्रेस आलाकमान को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है

जया शुक्ला ने वॉयस ऑफ नेशन को बताया कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि जनता विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर मुखर हो रही है। इसीका सुखद परिणाम इतने भारी बहुमत से यहां जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया है।

उन्होंने कहा कि ये जीत कर्नाटक की जनता की है।और  40% कमीशन वाली सरकार की हार है।  बजरंगबली के नाम पर सत्ता पाने का ख्वाब देखने वाली भाजपा को बजरंगबली ने आईना दिखा दिया। उन्होंने कर्नाटक की जनता का ऐतिहासिक जीत पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता विकास चाहती हैं भाजपा की धार्मिकता की राजनीति से जनता त्रस्त आ चुकी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button