IRDAI ने बीमा कंपनियों से कहा पॉलिसी रिन्यू करने की तारीख एक महीने तक बढ़ाएं

नई दिल्ली, VON NEWS: कोरोना की वजह से देशभर में लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। लोगों से बार-बार कहा जा रहा है कि वे अपने घरों में रहें। ऐसे आपात हालत को देखते हुए इंश्योरेंस रेग्युलेटरी ऐंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने बीमा कंपनियों से पॉलिसी रिन्यू करने की तारीख एक महीने बढ़ाने के लिए कहा है।

IRDAI ने 23 मार्च को प्रेस रिलीज जारी किया, जिसमें कहा गया कि हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यू करने को लेकर इंश्योरेंस कंपनियां 30 दिनों तक देरी को माफ कर सकती हैं और इसे पॉलिसी ब्रेक नहीं माना जाएगा। इंश्योरेंस कंपनियों से कहा गया है कि पॉलिसी रखने वाले को इसके बारे में जल्द से जल्द जानकारी दे, ताकि वे पॉलिसी को जारी रख सकें।

कोरोना की वजह से लॉकडाउन की स्थिति में LIC ने प्रीमियम भरने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है, ऐसे में जो पॉलिसीधारक प्रीमियम नहीं भर पाए हैं उन्हें इसके लिए ज्यादा समय मिल जाएगा। प्रीमियम की तारीख 15 अप्रैल 2020 तक बढ़ा दी गई है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :

कोरोना वायरस से जंग में सख्त हुई UP सरकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button