गोरखपुर में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का आगाज, पढ़िए पूरी खबर

गोरखपुर,VON NEWS: देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने के साथ अंग्रेजों को चुनौती देने वाले गोरखपुर के चौरी चौरा कांड का आज शताब्दी वर्ष है। गोरखपुर में इसके शताब्दी महोत्सव का आगाज हो चुका है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौरी चौरा शहीद स्थल पर पहुंच चुके हैं। यहां आने के बाद उन्होंने सबसे पहले शहीद स्मारक स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने वहां कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री के साथ सांसद कमलेश पासवान विधायक संगीता यादव भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी भी यहां कार्यक्रम स्थल पर हैं। कार्यक्रम स्थल पर ही शहीद के स्वजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11:00 बजे कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ेंगे। 11:10 से उनका संबोधन शुरू होगा जो 12:00 बजे तक चलेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button