ICC ने मैच फिक्सिंग मामले में इस टीम के क्रिकेटरों को किया निलंबित, पढ़े पूरी खबर

दुबई,VON NEWS: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो क्रिकेटरों को निलंबित कर दिया है। मैच फिक्सिंग की वजह से मोहम्मद नावेद और शमीन अनवर बट्ट को निलंबित किया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों को आइसीसी ने मैच फिक्सिंग का दोषी पाए जाने के बाद निलंबित किया है। क्रिकेट के खेल को खराब करने की वजह से आइसीसी मैच फिक्सिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है।

आइसीसी ने अपने बयान में कहा कि नावेद और अनवर को अक्टूबर 2019 में टी20 विश्व कप क्वालीफायर में आइसीसी के भ्रष्टाचार रोधी कोड के तहत आरोपित किया गया था। यहां तक कि यूएई में क्वालीफायर शुरू होने से कुछ दिन पहले निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद अब आइसीसी ने भी यूएई के क्रिकेट बोर्ड के बाद इन खिलाड़ियों पर निलंबन जारी रखा है। इस तरह ये किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

आइसीसी ने कहा कि यब जोड़ी (मोहम्मद नावेद और शमीन अनवर बट्ट) निलंबित रहेगी और प्रतिबंधों का नियत समय में पालन होगा। दोनों को 2019 टी 20 विश्व कप क्वालीफायर मैचों के दौरान मैच फिक्सिंग में लिप्त पाया गया था। क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने कहा कि दोनों को आइसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के अनुच्छेद 2.1.1 और 2.4.4 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। फिलहाल, इस बात की पुष्टि नहीं हुआ है कि कब तक इन पर बैन रहेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button