भाइयों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था पति, जाने पूरा मामला

VON NEWS: मोहनलालगंज के एक गांव में महिला को सात साल तक संतान न होने पर पति ने घर वालों के साथ मिलकर ज्यादती की। आरोप है कि पति के भाइयों ने महिला का यौन शोषण किया और इसका विरोध करने पर न सिर्फ महिला को पीटा गया बल्कि पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने वीमेन पावर लाइन 1090 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मायके में सूचना दी और मायके वालों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी।

इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने देर शाम को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मोहनलालगंज के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने बताया उसका नौ साल पहले विवाह हुआ था।

शादी के दो साल बाद उसे एक बेटा भी हुआ, लेकिन उसके बाद सात सालों से उसे कोई संतान नहीं हुई। इस पर पति सहित ससुरालीजन आये दिन उसे ताना देते थे। कई बार ससुराल वालों ने उसकी पिटाई भी की। इसकी जानकारी वह मायके देती रही। शनिवार को जब उसे घर से बाहर निकाल दिया गया तो उसने मायके वालों के साथ थाने पहुंचकर ससुरालियों पर संगीन आरोप लगाते हुए आपबीती सुनाई।

विरोध किया तो पति ने पिटाई की और तीन तलाक बोलकर घर से भगा दिया

पीड़िता के मुताबिक संतान न पैदा होने पर पति काफी नाराज था। वह अपने दो बड़े भाइयों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। वह विरोध करती तो कहासुनी करने लगता। इसी बीच एक दिन पति के दोनों बड़े भाई उसके कमरे में घुस आए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इसका विरोध किया तो पति व जेठ ने मिलकर उसे पीटा। पीड़िता का आरोप है कि शनिवार को भी जेठों ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। इसका विरोध किया तो पति ने पिटाई की और तीन तलाक बोलकर घर से भगा दिया।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button