सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल

नई दिल्ली,VON NEWS: वायदा बाजार में सोने की कीमतों में सोमवार को उछाल देखने को मिल रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर तीन अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव 1.19 फीसद या 482 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 40,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव एमसीएक्स पर इस समय 1.59 फीसद या 644 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 41,037 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की बात करें, तो इसमें भी सोमवार को उछाल देखने को मिल रहा है। एमसीएक्स पर 5 मई 2020 की चांदी की वायदा भाव सोमवार सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर 1.34 फीसद या 481 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 36,324 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

भारतीय रुपये में गिरावट के चलते सोने में यह उछाल देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह रुपया एक डॉलर के मुकाबले करीब 76 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार को भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :

उत्तराखंड में निजी लैब सेंटर को मिलेगी टेस्टिंग की अनुमति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button