स्वर्गाश्रम क्षेत्र स्थित गीता आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी वेदव्यासानंद सरस्वती महाराज का 118 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मौके पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से कई स्कूलों के छात्रों की भाषण प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।
भारतीय संस्कृति की सार्थकता पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बाजी मारने वाले छात्रों को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर हौसला अफजाई की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री मनीष वर्मा और विशिष्ट अतिथि स्वामी सर्वात्मानंद और मोन पालन परिषद के उपाध्यक्ष गिरीश डोमाल ने किया। गीता आश्रम के अध्यक्ष डॉ दीपक गुप्ता की अध्यक्षता और आचार्य राम कृष्ण पोखरियाल के संचालन में कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर चेतन धवन ,परमार्थ के व्यवस्थापक श्री तिवारी, श्रीमती दीपक गुप्ता ,श्रीमती नीतू वर्मा, एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजर सचिन कुमार ,क्षेत्र पंचायत की ओर से प्रतिनिधि के रूप में श्री अग्रवाल, आश्रम के मुनीश त्यागी, प्रेम, श्री उपाध्याय, श्री शुक्ला आदि उपस्थित रहे

कार्यक्रम में अलग-अलग स्कूलों के 25 छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। एक-एक करके सभी छात्रों ने भारतीय संस्कृति की सार्थकता पर भाषण दिया।

प्रतियोगिता में शिवम जोशी प्रथम, अमन डोमाल और वरंग भट्ट द्वितीय, शिवचरण नौटियाल और अक्षत गोयल तृतीय, यश नारंग और साक्षी भट्ट ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अध्यक्ष डॉ दीपक गुप्ता ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्रों की हौसला अफजाई को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह दिए गए हैं।

जबकि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में रामचरित्र मानस का पाठ भी हुआ है।
बता दें कि आवास विकास स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा ग्यारहवीं के छात्र यश नारंग ने इस प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त कर अपने पूरे स्कूल का नाम भी रोशन किया है। इस मौके पर परमार्थ निकेतन के प्रबंधक आरएस तिवारी, इंद्र प्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
स्वर्गाश्रम क्षेत्र स्थित गीता आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी वेदव्यासानंद सरस्वती महाराज का 118 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मौके पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

जिसमें मुख्य रूप से कई स्कूलों के छात्रों की भाषण प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहा । कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु श्री मनीष वर्मा एवं श्री दीपक गुप्ता ने श्री राम कृष्ण जी को सम्मानित किया । इस अवसर पर विशाल भंडारा एवं फल प्रसाद वितरण भी किया गया ।