G20 इतिहास में सबसे ज्यादा सफल रहा भारत की अध्यक्षता में सम्मेलन, 112 कार्यों को दिया गया अंतिम रूप

भारत की जी-20 अध्यक्षता अबतक के जी-20 शिखर सम्मेलन के इतिहास में सबसे महत्वाकांक्षी रही है। इंडोनेशिया की तुलना में भारत की अध्यक्षता में हुआ जी-20 शिखर सम्मेलन ढाई गुना ज्यादा कार्योन्मुखी रहा। जी-20 शिखर सम्मेलन में 73 परिणाम और 39 संलग्न दस्तावेज सहित 112 कार्यों को अंतिम रूप दिया गया। इसी के साथ ही भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन सबसे ज्यादा कार्योन्मुखी रहा।

अमेरिका सहित जी-20 के सदस्यों और आमंत्रित देशों ने ‘भारत मंडपम’ में समृद्ध भारत की अनूठी तस्वीर देखी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व का लोहा माना। बता दें कि भारत की जी-20 अध्यक्षता अबतक के जी-20 शिखर सम्मेलन के इतिहास में सबसे ज्यादा सफल रही।

इंडोनेशिया की तुलना में भारत की अध्यक्षता में हुआ जी-20 शिखर सम्मेलन ढाई गुना ज्यादा कार्योन्मुखी (Task Oriented) रहा। आसान भाषा में कहें तो पहले की जी-20 शिखर सम्मेलनों के मुकाबले इस बार कहीं ज्यादा कार्य संपन्न हुए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button