वजन कम करने से लेकर कब्ज में राहत दिलाने तक, ये फल सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद!

VON NEWS: क्या आपने कभी आड़ू का सेवन किया है? अंग्रेजी में पीच कहा जाने वाला यह फल बहुत ही लोकप्रिय और स्वादिष्ट होता है। माना जाता है कि सबसे पहले इसकी खेती चीन में की गई थी, लेकिन अब यह पूरी दुनिया में उगाया जाने लगा है। भारत में इसकी खेती हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड में की जाती है और यहां लोग बड़े चाव से यह फल खाते हैं। लाल और पीले रंग के दिखने वाले इस फल में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

वजन कम करने में है मददगार 

आड़ू में बहुत ही कम कैलोरी पाई जाती है। इसमें चीनी की प्राकृतिक मात्रा उच्च होती है, इसलिए स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं, तो आपको आड़ू का सेवन नियमित रूप से जरूर करना चाहिए।

आंखों के लिए भी है फायदेमंद 

आड़ू में बीटा-कैरोटीन नामक एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसे मोतियाबिंद को रोकने में भी सहायक माना जाता है। इसलिए अगर आप अपनी आंखों को स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो आड़ू का सेवन जरूर करें।

कब्ज में राहत देता है आड़ू का रस 

आड़ू को पाचन के लिए सबसे बेहतर फलों में से एक माना जाता है। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को जल्दी से स्थानांतरित करने में मदद करते हैं, जिससे कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। आप इसके लिए आड़ू के रस का सेवन कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल को करते हैं नियंत्रित 

आड़ू के सेवन से उच्च कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जिससे मधुमेह यानी डायबिटीज और हृदय रोग के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके नियमित सेवन से दिल के दौरे और स्ट्रोक से बचने में भी मदद मिलती है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button