मादा कठफोड़वा और सांप की लड़ाई हुई वजह है कुछ खास

Mother Love VON NEWS:  इस दुनिया में मां के प्रेम की तुलना किसी से भी कर पाना बहुत ही मुश्किल है। मां अपने बच्चों के पालन-पोषण के साथ सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखती है। जब बच्चों पर कोई खतरा आता है तो वह उस चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयार हो जाती है। एक मादा कठफोड़वा और सांप के बीच लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके पीछे का कारण भी बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

आएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक मादा कठफोड़वा सांप से लड़ते हुए दिखाई दे रही है। मादा कठफोड़वा अपने घोसले में घुसे सांप पर चोंच से बार-बार हमला करती दिख रही है। व​​ह अपने बच्चों को बचाने के लिए सांप से लड़ रही है।

27 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह मादा कठफोड़वा अपनी जान की बाजी लगाकर उस सांप से लड़ती है। सांप उसे दो बार पकड़ लेता है, लेकिन मां के आगे उसकी भी नहीं चलती। वह बार-बार उसकी पकड़ से खुद को आजाद कर लेती है और उस पर लगातार वार करती है, ताकि वो वहां से चला जाए और उसके बच्चे सुरक्षित रहें।

382 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

सुशांत नंदा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि संसार की सभी ताकतें मां के प्रेम को नहीं हरा पाएंगी। सुशांत ने कल शाम 5 बजकर 18 मिनट पर यह वीडियो शेयर किया था, अब तक इस वीडियो को 16,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। यह वीडियो वायरल हो गया है, इसे अब तक 1200 से अधिक लोगों ने लाइक किया है, जबकि 348 लोगों ने रिट्वीट किया है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस मां के जज्बे को सलाम किया है। कई यूजर्स ने लिखा है कि मां ईश्वर का सबसे शानदार तोहफा है। उसके प्रेम की तुलना इस संसार में किसी से नहीं की जा सकती है।

यह भी पढ़े

HSSC में 1137 नायब तहसीलदार, कानूनगो और अन्य के लिए आवेदन शुरु

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button