घर पर ही करें व्यायाम और corona virus को दें मात
वाराणसी,VON NEWS: अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा ने खिलाडिय़ों और आम लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस से लडऩे के लिए घर पर ही व्यायाम करे। इस वायरस के ऊपर विजय प्राप्त करने के लिए शारीरिक रूप से फिट होना बहुत आवश्यक है। इसके लिए घर में रह कर व्यायाम करे और अपनी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखें।
नीलू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील को जिस तरह से मान कर एकजुटता का संदेश दिया। उससे निश्चित ही हम यह लड़ाई जीतेंगे। जब लोग घर में व्यायाम करने की आदत डालेंगे तो उनमें सकरात्मक भावना बढ़ेगी।
व्यायाम करने के लिए घर से बाहर निकलने की जरूरत ही नहीं हैं। घर के आंगन, छत, बरामदा और बालकनी में यह सुबह-शाम हो सकता है। व्यायाम में स्पॉट रनिंग, जंपिंग, स्ट्रेचिंग, हाथ, पैर और कमर को हिलना-डुलाना, सिटअप और पुश अप किया जा सकता है। इसके अलावा 30 से 45 मिनट तक योग करे और उसके बाद ध्यान लगाए।
श्रीमती नीलू ने खिलाडिय़ों से अपील की है स्टेडियम बंद है तो इसका मतलब यह नहीं है कि घर पर सोकर या सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करे। घर पर सुबह या शाम व्यायाम जरूर करे। अगर कोई परेशानी आ रही है तो अपने कोच से टेलीफोन से संपर्क करे। सरकार और जिला प्रशासन जो दिशा-निर्देश दे रही है उसका कायदे से पालन करें।