सब देखते रह जायेंगे धामी मार लेंगे बाजी । हार को जीत में बदल दे वो बाजीगर

देहरादून : भले ही कितना भी दिग्गज षड्यंत्र कर ले पर जिसकी किस्मत में जो है वो तो मिलकर ही रहेगा।

ऐसी ही कुछ किस्मत लिखवा कर लाए है पुष्कर धामी

जी हां वॉयस ऑफ नेशन ने कई बार मोदी जी और अमित शाह से पिछले 5 सालो में चर्चा की है और उनके दिल और दिमाग पर क्या चल रहा है ये वॉयस ऑफ नेशन के मुख्य संपादक मनीष वर्मा जी भली भांति जानते है

बात करे आज के उत्तराखंड चुनाव के क्रम की तो उच्च स्तर से प्राप्त सूत्रो के हवाले के अनुसार मोदी जी की पूर्ण संवेदना पुष्कर सिंह धामी के साथ है और उनका विचार है कि जिस युवा और ओजस्वी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में भाजपा ने दुबारा विजय हासिल की है उसको ही दुबारा मौका दिया जाना चाहिए ।

यदि उक्त तथ्य सही होता है तो पुष्कर धामी उत्तराखंड में दुबारा मुख्यमंत्री होंगे और सुरेश गाड़िया कपकोट से सीट छोड़ कर उन्हे दुबारा मुख्यमंत्री बनायेंगे ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button