दिल्ली की Voter List से 47.5 लाख नाम बाहर! हर तीसरा मतदाता Draft Roll से गायब—आखिर SIR में क्या हुआ?
वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला की ख़ास रिपोर्ट में कई नामो का खुलासा हुआ , सिर्फ 15 दिनों में नाम जुड़वाने के 62 हजार आवेदन; 31 लाख से ज्यादा voters को verification notice—आडवाणी, जयशंकर, धनखड़ से लेकर कई बड़े नाम भी प्रक्रिया में
नई दिल्ली | Voice of Nation Special Report | 21.09.2026 | By Manish Verma Editor in Chief | 9:10 PM IST
दिल्ली की मतदाता सूची के Special Intensive Revision यानी SIR-2026 ने राजधानी की electoral rolls में असाधारण बदलाव किया है।

SIR शुरू होने से पहले दिल्ली में करीब 1.45 करोड़ registered electors थे। 31 अगस्त को प्रकाशित draft electoral roll में यह संख्या घटकर करीब 97.5 लाख रह गई। यानी करीब 47.5 लाख नाम draft list में शामिल नहीं हुए—लगभग 32.8 प्रतिशत या करीब हर तीसरा मतदाता।
लेकिन यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि draft list से बाहर होना अंतिम deletion नहीं है।
Election authorities ने claims और objections की प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 तक खोल रखी है। जिन eligible voters का नाम draft roll में नहीं है, वे prescribed प्रक्रिया के तहत inclusion के लिए आवेदन कर सकते हैं। Final electoral roll 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित होना निर्धारित है।
47.5 लाख नाम आखिर गए कहां?
SIR में घर-घर verification किया गया। उपलब्ध election data के मुताबिक बड़ी संख्या में electors के enumeration forms collect नहीं हो पाए।
Election officials ने इसके पीछे दिल्ली की बड़ी floating population को भी एक कारण बताया है—ऐसे लोग जो कुछ वर्ष दिल्ली में रहते हैं, voter बनते हैं और बाद में दूसरे राज्य या शहर में चले जाते हैं।
लेकिन 47.5 लाख का आंकड़ा इतना बड़ा है कि इससे verification process और voter awareness दोनों पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
नाम कटे 47.5 लाख, लेकिन 15 दिन में Form-6 सिर्फ 62,583
इस कहानी का दूसरा चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है।
Claims and objections period के पहले 15 दिनों में केवल 62,583 लोगों ने Form-6 के जरिए registration के लिए आवेदन किया, जबकि draft roll से करीब 47.5 लाख नाम बाहर थे।
Delhi election officials को उम्मीद थी कि excluded voters में कम से कम 10 प्रतिशत inclusion के लिए आवेदन कर सकते हैं।
देखें वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला की खास रिपोर्ट :
▶️ प्रभु चावला की पूरी वीडियो रिपोर्ट देखने के लिए यहां क्लिक करेंप्रभु वाणी से साभार ।
अब सवाल है—
क्या लाखों लोगों को अभी तक पता ही नहीं कि उनका नाम draft voter list में नहीं है?
31 लाख से ज्यादा लोगों को Notice
मामला केवल draft roll से बाहर हुए voters तक सीमित नहीं है।
20 सितंबर की reports के अनुसार SIR verification के दौरान 31.63 लाख से अधिक electors को notices जारी किए गए हैं। Enumeration form की जानकारी का पुराने SIR records से mapping न होना या details में discrepancy भी notice का कारण हो सकती है।
इसलिए notice मिलने का अर्थ यह नहीं कि संबंधित व्यक्ति को voter list से automatically हटा दिया गया है।
बड़े-बड़े नाम भी verification में
दिल्ली SIR की प्रक्रिया में कई प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों के नाम भी verification notices से जुड़े हैं।
दिग्गज नेताओं से लेकर शीर्ष अधिकारियों तक को नोटिस
SIR verification में notice पाने वालों की सूची में कई बेहद चर्चित नाम भी शामिल हैं। इनमें पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी और बहू गीतिका आडवाणी; विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर; पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़; दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता; पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल; पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, उनकी पत्नी सीमा और बेटे मीर; राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल; Election Commissioner S.S. Sandhu; Foreign Secretary Vikram Misri; CBI Director Praveen Sood; पूर्व Army Chief General Upendra Dwivedi; SEBI Chairman Tuhin Kanta Pandey; पूर्व NITI Aayog Vice-Chairman Arvind Panagariya; पूर्व Delhi LG Najeeb Jung; पूर्व UGC Chairman M. Jagadesh Kumar; BJP सांसद Bansuri Swaraj और पूर्व केंद्रीय मंत्री Subramanian Swamy जैसे नाम शामिल हैं। कई मामलों में कारण 2002 की पिछली SIR voter list से record map नहीं होना, जबकि कुछ मामलों में नाम या parent-name जैसी details में mismatch बताया गया है। Election authorities ने स्पष्ट किया है कि notice मिलने का अर्थ voter का नाम automatically delete होना नहीं है; verification और सुनवाई के बाद ही final electoral roll में स्थिति तय होगी। रेखा गुप्ता और Election Commissioner S.S. Sandhu जैसे कुछ मामलों में verification के बाद entries validate भी की जा चुकी हैं।
इससे SIR की scale का अंदाजा लगाया जा सकता है।
आप दिल्ली के Voter हैं तो अभी अपना नाम Check करें
यह खबर केवल राजनीति नहीं, बल्कि दिल्ली के प्रत्येक voter के लिए उपयोगी सूचना है।
Election Commission ने SIR और electoral roll search की सुविधा उपलब्ध कराई है। मतदाता अपना नाम और electoral details online check कर सकते हैं।
यदि नाम draft roll में नहीं है तो Form-6 के जरिए inclusion के लिए आवेदन किया जा सकता है। गलत/ineligible entry के खिलाफ Form-7 और existing details में correction या permitted changes के लिए Form-8 उपलब्ध है।
यह भी पढ़े :- https://voiceofnationnews.com/pm-modi-cabinet-chintan-baithak-september-23-24/
30 सितंबर की तारीख महत्वपूर्ण
दिल्ली SIR के वर्तमान claims-and-objections phase की deadline 30 सितंबर 2026 है।
इसलिए दिल्ली के voters के लिए सबसे जरूरी काम है—
Final voter list आने का इंतजार करने के बजाय अभी अपना नाम check करें।
यह भी पढ़े :- https://x.com/voiceofnation18/status/2101651096049795506?s=46