दिल्लीः प्रताप नगर में कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग से एक की मौत,पढ़े पूरी खबर

VON NEWS: दिल्ली में प्रताप नगर की एक कपड़ा फैक्टरी में सुबह-सुबह भीषण आग लग गई है। खबर मिलते ही दमकल की दर्जनभर गाड़ियांं मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस वक्त वहां राहत व बचाव कार्य चल रहा है।

वहीं खबर है कि फैक्टरी से एक शव बरामद किया गया है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। इस वक्त मौके पर दमकल की 28 गाड़ियां मौजूद हैं और कूलिंग का काम चल रहा है।

सिलिंडर फटने से हुआ हादसा

फायर ऑफिसर राजिंदर अटवाल ने बताया कि एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक यह आग एलपीजी सिलिंडर के फटने से लगी थी। एक दमकलकर्मी राहत व बचाव कार्य के दौरान जख्मी हो गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कूलिंग का काम जारी है। इससे पहले दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया था कि, ‘सब लोग यहां से निकल गए हैं, एक-दो लोगों को हल्की चोट आई, फायर विभाग के एक व्यक्ति को चोट आई है। हमारी गाड़ियां काम कर रही हैं, आग काबू में है।’
 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button